फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर बाइक के परखच्चे उड़े, बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक

Sat, 04 Sep 2021 05:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नगर पंचायत सिराथू में ओवरब्रिज निर्माण के चलते तीन अगस्त 2019 को रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। राहगीरों को आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया। इससे परेशान लोगों ने फाटक के बगल से आने-जाने का जुगाड़ कर रास्ता बना लिया है।
विज्ञापन
Bike crashed after being hit by a train - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में बंद किए गए रेलवे फाटक के बगल से लोगों ने जोखिम भरा रास्ता बना लिया गया है। इस रास्ते से दोपहिया वाहन चालक रेलवे ट्रैक पर बेखौफ हो कर आते-जाते हैं। शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत सिराथू में ओवरब्रिज निर्माण के चलते तीन अगस्त 2019 को रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। राहगीरों को आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया। इससे परेशान लोगों ने फाटक के बगल से आने-जाने का जुगाड़ कर रास्ता बना लिया है।

जोखिम भरे रास्ते पर विवश होकर राहगीर जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। इसमें दोपहिया चालक भी शामिल होते हैं। शुक्रवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पार करने वालों की भारी भीड़ थी। इस दौरान प्रयागराज की तरफ से एक ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


इस बीच एक एक व्यक्ति की बाइक ट्रैक पर फंस गई। ट्रेन को देखकर चालक बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। आरपीएफ चौकी प्रभारी आरएस धानी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक नंबर के आधार पर फरार युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें