फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के गेरिया में मजूदर ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 04 Sep 2021 05:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

गेरिया खालसा निवासी धनगू पासी (40) मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार के लोगों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार की रात भी उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
fansi - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के गेरिया खालसा गांव में शुक्रवार की सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के बरामदे में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गेरिया खालसा निवासी धनगू पासी (40) मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार के लोगों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार की रात भी उसने शराब पी रखी थी।


खाना खाने के बाद वह घर में सो गया। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला तो घर मे कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी चायल आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मजदूर के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें