फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kaushambi : उज्जैन जा रहे साधुओं के जत्थे पर हमला, पुलिस ने बचाई जान

Wed, 07 Sep 2022 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बुधवार सुबह करीब नौ बजे चारों संत कोड़र पूरब गांव पहुंचे ही थे तभी ग्रामीण बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर उन्हें पीटने लगे। गनीमत रही कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर विनोद सिंह फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और संतो को ग्रामीणों से मुक्त कराया।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली के कोड़र पूरब गांव में बुधवार सुबह पैदल उज्जैन जा रहे साधुओं पर ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह संतो को सकुशल कोतवाली पहुंचाया। जांच-पड़ताल के बाद सभी को पुलिस सुरक्षा में गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मथुरा के गोवर्धन आश्रम के चार संत 11 जून से 12 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं। संतों के पीछे उनके खाने-पीने का सामान एक कार में लदा था। यात्रा में शामिल संतों ने बताया कि 26 जून को गोमुख से जल लेने के बाद वह उज्जैन जा रहे थे।

विज्ञापन



बुधवार सुबह करीब नौ बजे चारों संत कोड़र पूरब गांव पहुंचे ही थे तभी ग्रामीण बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर उन्हें पीटने लगे। गनीमत रही कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर विनोद सिंह फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और संतो को ग्रामीणों से मुक्त कराया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने माइक से गांव में घोषणा कराई कि लोग इस तरह की अफवाहों से बचें। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचना दें। कोतवाली में संतों से पूछताछ के बाद पुलिस सुरक्षा में सभी गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 


संतों ने बताया कि वह लोग उज्जैन जा रहे हैं। इससे पहले उन लोगों ने जहां-जहां प्रवास किया वहां के लोगों ने उनका स्वागत किया। संत कई जनपदों मे अपने स्वागत की अखबारों में छपी खबर भी दिखा रहे थे।
विज्ञापन



गूगल मैप के सहारे उज्जैन जा रहे थे संत
सदर कोतवाली के कोड़र गांव के समीप हमले का शिकार हुए संतों ने बताया, वह लोग रास्ते से अनजान थे। गूगल मैप के सहारे वह उज्जैन जा रहे थे। जहां हमला हुआ (कोड़र) वहां नेटवर्क की दिक्कत के कारण वह लोग कुछ देर के लिए रुके। तभी, अचानक ग्रामीण बच्चा चोर का हल्ला मचाते हुए जुटकर पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें