फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: बच्चा चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, साथी भागने में रहे सफल

Wed, 07 Sep 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पंचर मिस्त्री करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव का रहने वाला है जिसका नाम समीर अहमद है वह भैरव भीटी के समीप जीटी रोड किनारे टायर पंचर की दुकान खोल कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
Kaushambi - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र की चौकी महगांव के अंतर्गत भैरव भीटी के समीप रोड किनारे रह रहे पंक्चर मिस्त्री की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। मंगलवार की बीती रात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पंक्चर मिस्त्री के बच्चे और कुछ नगदी पैसों को लेकर भागने लगे लेकिन बदमाश अपने कार्य में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन



जगहट हो जाने पर पंक्चर मिस्त्री ने उन्हें दौड़ा लिया। उसी समय सामने से आ रही पुलिस की जीप भी बदमाशों के पीछे लगे गई, कुछ दूर दौड़ाने के बाद बदमाश बच्चों को फेंक कर भागने लगे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया वहीं उसके अन्य फरार हो गए, पीड़ित पंक्चर मिस्त्री के अनुसार बच्चे सकुशल मिस्त्री को मिल गए हैं वहीं एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

बतादें कि पंक्चर मिस्त्री करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव का रहने वाला है जिसका नाम समीर अहमद है वह भैरव भीटी के समीप जीटी रोड किनारे टायर पंचर की दुकान खोल कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

विज्ञापन



मिस्त्री के आरोपों के अनुसार मंगलवार की बीती रात बदमाशों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया बदमाशों ने उसकी दुकान से कुछ नगदी रुपए और वहीं सो रहे उसके बच्चों को लेकर भागने लगे।


कुछ नगदी भी ले जाने में बदमाश कामयाब रहे। मिस्त्री का मोबाइल भी बदमाशों ने तोड़ दिया है। गनीमत रही कि पुलिस के आ जाने से घटना घटने से बच गई वहीं एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें