महिला के मुताबिक, वर्ष 2013 में उसकी शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। ससुरालियों के उत्पीड़न की शिकायत उसने पति से की तो उसने तलाक देने की धमकी दी।
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली महिला ने आरोप है कि सऊदी अरब में नौकरी करने वाला पति घरवालों की मिलीभगत से ऑनलाइन सौदा कर कर उसका यौन शोषण कराता था। विरोध करने पर ससुराली उसे मारते-पीटते थे। पुलिस ने मामले में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित कई संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक, वर्ष 2013 में उसकी शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। ससुरालियों के उत्पीड़न की शिकायत उसने पति से की तो उसने तलाक देने की धमकी दी।
महिला का कहना है कि कुछ दिन बाद पति सऊदी अरब कमाने चला गया। पति के इशारे पर ससुर, जेठ उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। बाद में वहां से ऑनलाइन ग्राहक तय कर अमानवीय कृत्य करवाता और देखता था। गैर लोगों के जबरन संबंध बनाने के लिए विवश किया जाता था।
विज्ञापन
इसी साल एक जून को ससुर ने उसके घर का सामान तोड़ दिया। मौका पाकर वह पुलिस के पास जा रही थी, तभी रास्ते में जेठ आदि ने उसे पीटा। अब पति विदेश से घर लौटने के बाद दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।