फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने क्रय केंद्र में बंद किया ताला

विज्ञापन
जजौली गेहूं क्रय केंद्र के मेन गेट पर किसानों ने लगाया ताला - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील के जजौली क्रय केंद्र में धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को केंद्र में ताला बंद कर दिया। इसके बाद हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर क्रय केंद्र प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जजौली स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र में धान की तौल नहीं की जा रही थी। वहां से क्रय केंद्र प्रभारी भी गायब थे। धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने ताला बंद कर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसान विनोद कुमार, संजीव कुमार, कमलाकांत, मोहन, मथुरा आदि का आरोप है कि तीन माह पूर्व क्रय केंद्र में धान रखा था। लेकिन आज तक तौल नहीं कराई गई। धान की तौल नहीं होने से रबी की बुवाई प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में कई बार क्रय केंद्र प्रभारी व डिप्टी आरएमओ से शिकायत की गई। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जानकारी मिलने के बाद क्रय केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराते हुए धान की तौल शुरू कराई। इस बाबत क्रय केंद्र प्रभारी का कहना है कि बोरी के अभाव में धान की तौल नहीं कराई जा रही थी। दोपहर बाद बोरी आई तो धान की तौल शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें