फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाजपा की रैली में जाने से नाराज दबंग ने महिला को पीटा

Sun, 05 May 2024 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की रैली में जाने से नाराज दबंग ने महिला को पीटा
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चायल (सुरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर की चुनावी सभा से लौट रही महिला को एक दबंग ने लाठी-डंडे से पीट दिया। शोरगुल सुन जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा गांव की आशा देवी पत्नी बुदुन ने बताया कि वह शनिवार को भरवारी में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में भाग लेने के लिए गई थी। शाम के समय वह घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंहपुर गांव का एक युवक उसे गांव के बाहर मिल गया। युवक ने पूछा कि वह कहां से आ रही है। उसके बताने पर कि वह भरवारी में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा से आ रही है। यह सुनते ही युवक नाराज हो गया और उसे गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से महिला को जमकर पीटा। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता का दावा है कि हमलावर सपा का पूर्व वरिष्ठ नेता है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें