फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनमांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in for the demands - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच दिनों से सदर ब्लॉक परिसर में धरनारत हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचीं और सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि सूबे की पौने चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांगों का सरकार निस्तारण नहीं कर रही है।
बार-बार ज्ञापन देकर मांग की गई, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। कहा कि 62 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना पेंशन, ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा के सेवानिवृत्त कर दिया गया है। सरकार घोषणा पत्र का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को 15 हजार और सहायिकाओं को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दे। गर्मी और सर्दी में 15-15 दिन का अवकाश दिया जाए। मथुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को सौंपा। इस दौरान संजना दीक्षित, सुषमा सिंह, रेनू प्रजापति, सुधा कुशवाहा, अनीता, सुनीता, बबीता, प्रेमा देवी, सोफिया बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें