फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हार के बाद भाजपा नेताओं में रार, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

Thu, 17 Mar 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बुधवार को सोशल मीडिया पर जितेंद्र सोनकर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम की हार के पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा व महामंत्री संजय जायसवाल को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम व सिराथू विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी रहे केशव प्रसाद मौर्य की हार के बाद अब सोशल मीडिया में भाजपा के कद्दावर नेताओं की रार छिड़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पति जितेंद्र सोनकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों पर डिप्टी सीएम से पैसा लूटने का आरोप लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया में तमाम आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन




बुधवार को सोशल मीडिया पर जितेंद्र सोनकर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम की हार के पीछे भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा व महामंत्री संजय जायसवाल को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया। पोस्ट के मुताबिक जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों पर डिप्टी सीएम से मोटी रकम (35 लाख) उगाही करने का आरोप लगाया गया।

सोशल मीडिया पर समर्थक भिड़े

इसके बाद सोशल मीडिया में भाजपा समर्थकों के बीच रार छिड़ गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा ने लिखा कि अगर कोई एक..... की औलाद है तो साबित करके दिखाए। इसके बाद आशीष की पोस्ट को शेयर करने वालों की लाइन लग गई। भाजपा नेता रूपेंद्र विश्वकर्मा ने जितेंद्र सोनकर की पोस्ट को शर्मनाक करार दिया। लिखा कि जिस महिला जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए इतना प्रयास किया, उसके बारे में ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती।
विज्ञापन

लोगों ने जमकर निकाली भड़ास

सत्यम केसरवानी ने भी जीतेंद्र सोनकर की इसी पोस्ट पर भड़ास निकाली। पोस्ट की निंदा करते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। फिलहाल भाजपाइयों के बीच छिड़ी इस रार पर लोग लाइक व कमेंट कर रहे हैं। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था।


मैं एक व्यापारी होने के साथ ही भाजपा का जिम्मेदार पदाधिकारी हूं। मेरे खिलाफ इस तरह की पोस्ट करना गलत है। अगर मैंने किसी से पैसा लिया है तो उसे साबित करना चाहिए। जिन्होंने इस तरह की पोस्ट की है वह खुद मेरे बकाएदार हैं। पार्टी संगठन से इस बारे में बात की जा रही है। अगर संगठन ने इजाजत दी तो जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। - आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें