फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम, मुकदमा न लिखने पर सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 26 Sep 2024 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

बृहस्पतिवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। सिपाही को निलंबित करने और घटना की एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर बैठे परिजनों और ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुर के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से सुभाषचंद्र द्विवेदी (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के छोटे भाई मदन ने थाने में जाकर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि अनवर नाम के सिपाही ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन






विज्ञापन







बृहस्पतिवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। सिपाही को निलंबित करने और घटना की एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर सरायअकिल और पश्चिम शरीरा सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। सुबह करीब नौ बजे घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपी सिपाही अनवर को लाइन हाजिर किया गया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी उर्मिला सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें