फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी महोत्सव के नाम पर एडीओ ने की वसूली, डीपीआरओ ने दबा दी जांच

Sun, 23 Apr 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी महोत्सव के नाम पर पंचायती राज विभाग के कुछ एडीओ पंचायतों ने प्रधानों से उगाही की है। प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने न केवल इस पर आपत्ति जताई, बल्कि डिप्टी सीएम व उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की है। मामले में सीडीओ ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी विकास परिषद की ओर से सात, आठ और नौ अप्रैल को कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन किया गया था। दारानगर कड़ाधाम के फसइया मैदान में समारोह का उद्घाटन करने देश के गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आए थे। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश के अन्य तमाम मंत्रियों ने भी कौशाम्बी महोत्सव में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई थी।
इस समारोह की तैयारियों और उसे सकुुशल संपन्न कराने में प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। कौशाम्बी की शान और मान बढ़ाने वाला यह कार्यक्रम जिले के कुछ एडीओ पंचायत के लिए कमाई का जरिया बन गया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एडीओ ने समारोह के नाम पर ग्राम पंचायतों से अवैध वसूली कराई। कहीं से पांच तो कहीं से 10 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों का फरमान था, इसलिए तमाम प्रधानों ने विरोध नहीं किया। वहीं, कई प्रधानों ने अवैध वसूली पर ऐतराज जताया। सूत्रों का कहना है कि समारोह के उद्घाटन वाले दिन ही इन जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर अफसरों द्वारा की गई उगाही की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला सीडीओ डॉ.रवि किशोर त्रिवेदी तक पहुंचा। उन्होंने डीपीआरओ को जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।
अवैध वसूली के संबंध में सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी की ओर से 12 अप्रैल को डीपीआरओ डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव को पत्र जारी किया था। इसमें डीपीआरओ को तीन दिन के अंदर मामले की जांच करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उनसे तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। 15 दिन बीतने वाले हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट सीडीओ के पास नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें