फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी परिवहन विभाग के सेवाओं की जानकारी

Sat, 22 Apr 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की सेवाओं की जानकारी अब घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगी। इसके लिए परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर आधार प्रमाणिकरण के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि विभागीय सूचना की जानकारी के लिए अब कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद सारथी पोर्टल पर विभाग की ऑनलाइन सेवाएं लाइव कर दी गई हैं।
मोबाइल नंबर अपडेट होने से वाहन स्वामियों को वाहन पंजीकरण, चालान, फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। इससे रजिस्ट्रेशन एवं टैक्स संबंधित जानकारी के लिए परिवहन विभाग के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें