फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सड़क हादसे में सीएमपी के छात्र की मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

Sun, 22 Sep 2024 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

अब्दुल बहापपुर उर्फ बरवा गांव निवासी दिलीप शर्मा ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा हर्ष शर्मा प्रयागराज के सीएमपी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही वह पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में शिक्षक भी था। पिता के मुताबिक शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद आटो से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
हर्ष शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट कोतवाली के अब्दुल बहापपुर उर्फ बरवा गांव में शनिवार की शाम पैदल घर लौट रहा छात्र तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मय कार भाग निकला। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अब्दुल बहापपुर उर्फ बरवा गांव निवासी दिलीप शर्मा ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा हर्ष शर्मा प्रयागराज के सीएमपी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही वह पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में शिक्षक भी था। पिता के मुताबिक शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद आटो से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा था। इसके बाद बाइक सवार से लिफ्ट लेकर वह लहुरापर गांव पहुंचा था। वहां से पैदल ही घर आ रहा था।

इस बीच दोपहर तीन बजे गांव के बाहर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर बदहवास हालत में पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद रसूलाबाद घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डिवाइडर की मांग कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

हर्ष की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने भगवतपुर लाहुरपर मार्ग पर हंगामा शुरु कर दिया। वो सड़क के तिराहा और मंदिर के समीप डिवाइडर बनाए जाने की मांग पर कर रहे थे। जानकारी पाकर पुलिस फोर्स के साथ आए इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। इस बीच आधा घंटा तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन का तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें