A plethora of complaints of land dispute in front of ADG, instructions for disposal of SHO
- फोटो : KAUSHAMBI
एडीजी प्रेम प्रकाश शनिवार को जिले में थे। उन्होंने कौशाम्बी कोतवाली पहुंच कर जनता की फरियाद सुनी। सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद से जुड़े सामने आए। जिस पर एडीजी ने सीधे थानेदार को निर्माण कार्य रुकवाने का आदेश दे डाला। जबकि राजस्व टीम के बिना पुलिस के अकेले बस का यह काम नहीं है।
एडीजी केे सामने सलेमपुर गांव से आई कमला देवी पत्नी स्व. चैनव ने बताया कि उसकी भूमि पर विपक्षी चार दिन से जबरन निर्माण कर रहे हैं।
पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिसमें एडीजी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि तुरंत निर्माण कार्य रुकवा दें। बैगवां फतेहपुर के रवि सेन ने बताया कि मेरी जमीन पर गांव का एक दबंग जबरन कब्जा कर रहा है। भोला नाथ ने बताया कि मेरी भूमि पर गांव के ही दबंग लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
वीरेंद्र पुत्र शुकलू ने बताया कि मेरी पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं मिल रहा है। जिसमें राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कब्जा दिलाने के लिए कहा गया है। बावजूज इसके अब तक कब्जा नहीं हटाया गया । इसके बाद एडीजी प्रेम प्रकाश कंबोडिया मंदिर, श्रीलंका बुद्ध विहार, जैन मंदिर के साथ अशोक स्तंभ, सेठ घोषिता राम बिहार, और राजा परीक्षित के किले को देखने पहुंचे। इस दौरान एसपी राधेश्याम भी मौजूद रहे।