फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे बेसुध मिली युवती, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के जीवनगंज गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवती बेसुध हालत में मिली। उसके कपड़े फटे थे और शरीर पर चोट के निशान थे। युवती चार दिन पहले घर से संदिग्ध दशा में गायब हो गई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के एक गांव में रहने वाली पीड़ित युवती की मौसी ने बताया कि उसकी मां आठ साल पहले बीमारी के चलते दुनिया छोड़ चुकी है। मां की मौत के बाद से पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर पांच बच्चों को पाल रहा है।
21 नवंबर की सुबह पिता के बडे़ भाई की बेटी से युवती का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पिता ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। देर शाम पिता अपनी बड़ी बेटी के घर चला गया था। घर पर सिर्फ उसके भाई थे। इसी दौरान रात 11 बजे अचानक युवती घर से गायब हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह युवती रेलवे लाइन के किनारे बेहोश मिली। उसके दोनों हाथों पर नाखून, शरीर पर चोट के निशान, कपड़े फटे और कपड़ों पर मिट्टी लगी थी। पीड़िता काफी डरी-सहमी है। वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। पिता के पिता ने बताया कि खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर 22 नवंबर को चरवा थाने मे गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बेटी की तलाश नहीं की। बताया कि रिश्ते की दीदी के देवर से फोन पर बातचीत को लेकर युवती से झगड़ा हुआ था। कोखराज इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध मे जांच और बयान लिए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें