फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार चुनने के लिए 59.56 फीसदी मतदाताओं ने डाला वो

विज्ञापन
दीवर कोतवारी स्थित सखी बूथ में मतदान करने के लिए लगी महिलाओं की लाइन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
ादोआबा में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। सुबह सात बजे से प्रारंभ हुए मतदान में शाम पांच बजे 59.56 फीसदी ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। मंझनपुर में सर्वाधिक 60.53, सिराथू में 60.05 तो चायल क्षेत्र में सबसे कम 58.02 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस बीच कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। ईवीएम की खराबी व वोटर लिस्ट में नाम गायब होने को लेकर लोग पीठासीन अधिकारियों से बहस करते नजर आए।
विज्ञापन

पांचवें चरण के तहत रविवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन के कड़े इंतजाम किए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से जिले की मंझनपुर, सिराथू तथा चायल में वोटिंग प्रारंभ हुई। सर्वाधिक निगाह सूबे की हाट सीट सिराथू पर रही। यहां से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनावी समर में होने के कारण प्रशासनिक अमला ज्यादा मुस्तैद रहा।
सुबह से ही लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर लाइन में लग गए। इसी के साथ ही कुछ स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की सूचनाएं मिलने लगीं। चायल के बूथ संख्या 253 पिपरहटा में ईवीएम की खराबी के कारण 7.50 बजे मतदान शुरू हुआ। भीखमपुर गांव में लगी ईवीएम में साइकिल का निशान ही नहीं था। शिकायत के बाद ईवीएम बदली गई तब मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

भीखमपुर बूथ पर वीवीपैट मशीन खराब होने से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। सदर विधानसभा के मुस्तफाबाद में बूथ संख्या 417 के पीठासीन अधिकारी पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने प्रेक्षक डॉ. पी शंकर से शिकायत की। मौके पर पहुंचे प्रेक्षक ने पीठासीन अधिकारी को सख्त हिदायत दी। बूथ संख्या 120 पंवारा में ईवीएम मशीन की गड़बड़ी पर दूसरी मशीन भेजी गई। यही हाल मंझनपुर के तीन अन्य तथा सिराथू के सात बूथों पर देखने को मिला।
इसके अलावा जगह-जगह वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायतें मिलीं। शाम छह बजे तक हुए मतदान में तीनों सीटों के 59.56 फीसदी लोगों ने वोटिंग की।
कब, कहां, कितने फीसदी पड़ा वोट (विधानसभा वार)
समय सिराथू मंझनपुर चायल योग
07-09 12.50 11.41 10.30 11.40
09-11 25.50 25.82 23.77 25.05
11-01 36.20 39.33 36.10 37.23
01-03 48.30 50.02 47.67 48.70
03-05 56.00 58.78 56.09 57.01
05-06 60.05 60.53 58.02 59.56

चायल स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए लगी लाइन- फोटो : KAUSHAMBI

भरवारी के कस्तूरबा इंटर कालेज में मतदान करने के लिए लाइन पर खड़ी महिलांए- फोटो : KAUSHAMBI

कमालपुर मतदान केंद्र में लगी लंबी लाइन- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें