फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में 53.87 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट

Tue, 07 May 2019 02:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
chunav - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को मनाए गए लोकतंत्र के उत्सव में जमकर वोटों की बारिश हुई। सर्वाधिक 57.12 फीसदी मतदान कौशाम्बी जिले की मंझनपुर विधानसभा में हुआ। जबकि,सबसे कम 51.30 प्रतिशत मतदान बाबागंज  विधानसभा में हुआ। चुनावी समर में उतरे 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा ने निर्वतमान सांसद विनोद सोनकर, सपा गठबंधन ने इंद्रजीत सरोज, जनसत्ता दल ने शैलेंद्र कुमार, कांग्रेस ने गिरीश पासी सहित 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सोमवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच संसदीय सीट के अंर्तगत आने वाली मंझनपुर, सिराथू, चायल. तथा प्रतापगढ़ जिले की कुंडा और बाबागंज विधान सभा में वोट डाला गया। मतदान के लिए सुबह से ही केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी।

कुछ केंद्रों पर ईवीएम तो कुछ पर वीवी पैट की खराबी के कारण घंटा-आधा घंटा देर से मतदान हुआ। शाम सात बजे के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से 53.87 फीसदी मतदान होने की घोषणा किया गया। जिले की पांचों विधान सभाओं में सर्वाधित 57.12 प्रतिशत मत मंझनपुर विधान सभा में पड़ा। इसके अलावा सिराथू में 53.68, चायल में 55.08, कुंडा में 51.4 और बाबागंज में 50.5 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हुए लोकसभा के चुनाव में 52.44 फीसदी लोगों ने वोट डाला था, जो इस बार बढ़कर 53.68 प्रतिशत हो गया। इसलिए लिहाज से करीब डेढ़ प्रतिशत मतदान पिछले चुनाव के सापेक्ष अधिक रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव में लगे अफसर, कर्मचारी, पुलिस और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें