फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से रविवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर इलाके की एक विवाहिता ने बताया कि रविवार शाम वह घर पर अकेली थी। परिजन कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने दुराचार किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी काफी दिनों से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस वालों ने कुछ नहीं किया। इसी का नतीजा रहा कि घटना हो गई। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी पिंकू उर्फ ज्ञान पुत्र सुरेश के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें