कड़ा। नासिरपुर फरीदगंज स्थित हनुमान मंदिर में सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का जल बिहार के बाद छठी मनाई गई। शाम को आयोजन स्थल पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें नासिरपुर फरीदगंज की टीम विजेता रही।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में फरीदागंज, शहजादपुर, हब्बूनगर और किठांव की टीमों ने हिस्सा लिया था। काफी जोर आजमाइश के बाद रात करीब 11 बजे नासिरपुर फरीदगंज की टीम मटकी फोड़ने में कामयाब रही। भाजपा नेता धर्मराज मौर्या ने विजेता टीम को 71 सौ के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। रात को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह पटेल, योगेंद्र पटेल, ऊदल पटेल, मनीष सहगल, रामलाल मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।