फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
48 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

पैनल जलने के कारण तीन फीडरों से जुड़े गांवों में बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पुरखास विद्युत उपकेंद्र के तीन फीडरों से जुड़े करीब 48 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। पैनल जल जाने के कारण यहां यह समस्या उत्पन्न हुई है। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अफसर जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पुरखास में लगा पैनल मंगलवार दोपहर लोड अधिक होने के कारण जल गया। इससे उपकेंद्र के तिल्हापुर, बकोढ़ा और मोहम्दाबाद फीडर से जुड़े हसनपुर, धारूपुर, सुरसेनी, जलालपुर जवाहरगंज, चंदूपुर, गोविंदपुर, गोपालपुर, सेवथा, जैतपुर पूरेहजारी, हाशिमपुर किनार, उस्मानपुर, मोहम्दाबाद, यूसुफपुर, बिगहरा उस्मानपुर, पनारा गोपालपुर, कुम्हारन का पूरा समेत तकरीबन 48 गांवों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन तो किसी तरह कट जाता है। रात करवट बदलते बीतती है। लाइट के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, कुटीर उद्योग और खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। मामले अवर अभियंता शंकर लाल का कहना है कि पैनल की मरम्मत की जा रही है। गुरुवार शाम तक ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें