फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में शिकायतों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने रविवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। कहीं बारिश के कारण कहीं जलभराव तो कहीं रास्ते का विवाद सामने आया, लेकिन लेखपालों की हड़ताल के कारण तमाम मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। विधायक ने संबंधित अफसरों को जांचकर शीघ्र निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन


विधायक ने रविवार को गेरसा गांव स्थित अपने कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे से तीन बजे तक जनता की समस्याएं सुन उनका निस्तारण किया। लालपुर के योगेश कुमार ने पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए हैंडपंप लगवाने की मांग की। काजीपुर के राजकुमार पटेल ने नाली विवाद, अशरफपुर के धर्मेंद्र कुमार ने खड़ंजे पर मवेशी बांधे जाने की शिकायत की। कुछ लोगों ने बिजली विभाग की शिकायतें की। बताया गया कि ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई ठप है। भरवारी के नागरिकों ने नलकूप की मोटर फुंकने से पेयजल की समस्या उठाई। इस पर विधायक ने ईओ को मोटर की मरम्मत कराकर नलकूप चालू करने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश श्रीवास्तव, रमेश पटेल, सूरज यादव, अशोक केसरवानी, पिंटू कुशवाहा, अरुण मिश्रा, मनोज कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें