फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर संसद भवन को घेरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर गांधी जयंती के दिन संसद के सामने धरना देंगे। किसान हरिद्वार से पदयात्रा कर दिल्ली पहुंचेंगे। यात्रा की सफलता के लिए शनिवार को भाकियू के प्रदेश स्तरीय नेताओं के जिले के पदाधिकारियों व किसानों के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारियों की हालत बद से बदतर हो गई है। संगठन की मजबूती के बिना कोई भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाए। किसानों को वोट देने वाली मशीन समझने वाले नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। किसान यात्रा के दौरान बिस्तर और राशन साथ लेकर चलेंगे। हरिद्धार के टिकैत घाट से निकलने वाली यात्रा सरकार को जगाने के लिए है। किसान जागरूक हो रहा है। पहले किसान को लाभ का लालच बीज, खाद खरीदने को मजबूर कर दिया गया। कर्जमाफी का लालच देकर किसानों को भूमिहीन करने का काम किया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, मेरठ मंडल के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य वीरसिंह, लखनऊ के जिलाध्यक्ष सरदार गुमीत सिंह, इलाहाबाद मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें