फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधवर सहकारी समिति में 300 बोरी डीएपी डंप

विज्ञापन
300 sacks DAP dump in Sudhawar Cooperative Society - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विकास खंड चायल के पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित सहकारी समिति में डीएपी डंप होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। यह समस्या समिति के सचिव के देहांत होने के बाद उत्पन्न हुई है। समिति से खाद नहीं मिलने के कारण इलाके के किसान परेशान हैं। समस्या को लेकर किसानों ने तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन, निराकरण नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी भी चुप्पी साध कर बैठे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड चायल के पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित साधन सहकारी समिति में तैनात सचिव मुन्नू लाल मिश्रा एक पखवाड़े पहले गंगा स्नान करते समय डूब गए थे। सचिव के देहांत के बाद सहकारी समिति में किसानों के लिए डंप की डीएपी को बांटना बंद कर दिया गया। गोदाम में अभी भी करीब तीन सौ बोरी से अधिक डीएपी डंप है।
सचिव की मौत के बाद समिति के गोदाम को सील कर दिया गया है। इससे इलाके के किसानों को खाद मिलनी बंद हो गई है। गोदाम में खाद होने के बावजूद किसान भटक रहे है। क्षेत्र के मानसिंह, रामसिंह, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार, अवधेश मिश्रा, चक्रेश मिश्रा ने बताया कि समिति में डीएपी डंप होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। इसकी शिकायत ब्लॉक और तहसील के अधिकारियों से की गई। लेकिन शिकायत का कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें