फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति चुनाव : 19 पदों के लिए 23 ने दाखिल किया नामांकन, एक पर्चा रद

Sat, 28 Aug 2021 03:32 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

आरओ/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजित प्रताप सिंह के समक्ष शाम चार बजे तक एक-एक कर विभिन्न वर्गों के 23 उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी नामजदगी का पर्चा भरा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन
23 filed nominations for 19 posts, one form canceled - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल हुए। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में कुल 19 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। शाम चार बजे के बाद हुई जांच के दौरान नामांकन पत्र में कमी मिलने पर एक उम्मीदवार का पर्चा रद्द कर दिया गया। इसे लेकर दिनभर कलक्ट्रेट में गहमागहमी बनी रही। जिला योजना समिति के 19 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। शुक्रवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन


आरओ/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजित प्रताप सिंह के समक्ष शाम चार बजे तक एक-एक कर विभिन्न वर्गों के 23 उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी नामजदगी का पर्चा भरा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान जिला पंचायत सदस्य नीरज द्विवेदी के नामांकन पत्र में गड़बड़ी मिलने पर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। जबकि 22 नामांकन पत्र वैध पाए गए। आरओ ने बताया कि अब 31 अगस्त को एक बार नामांकन वापस लेने का भी मौका मिलेगा। इसके बाद भी जो नामांकन बचेंगे उनके लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


किस वर्ग से किसने दाखिल किया पर्चा
अनुसूचित जाति-स्वराज प्रकाश, रामनरेश, अरुण कुमार चौधरी, गया प्रसाद, सुनीता देवी।
अनुसूचित जाति महिला-सायमा, सीमा देवी।
अनारक्षित-मुंशब अली, मो. अरसी जाफरी, यासिर मंजूर, नरेंद्र कुमार, कमला देवी, सुनीता निषाद उर्फ अंजू।
महिला-किरन सिंह, साधना सिंह, नीरज द्विवेदी।
अन्य पिछड़ा वर्ग-शेर मोहम्मद, तूफान सिंह यादव, अजय कुमार।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- मीनू साहू, सहाना बानो, पूनम देवी, अर्चना देवी।
किस वर्ग के लिए कितने पदों पर होगा चुनाव
05 अनुसूचित जाति
02 अनुसूचित जाति महिला
03 अन्य पिछड़ा वर्ग
02 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
02 महिला
05 अनारक्षित
ये है चुनाव कार्यक्रम
31 अगस्त सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी
03 सितंबर सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान
03 सितंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें