फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में कातिल ठंड का सिमत जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड की चपेट में आने से दो और मरे
विज्ञापन

- वृद्धा समेत दो की मौत होने से परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा/चायल। दोआबा में पखवारे भर से कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के कारण शीतलहर कहर बरपा रही है। इसके चलते मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात भी जिले के अलग-अलग हिस्सों से वृद्धा समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील क्षेत्र के कमालपुर गांव की रामरती (95) पत्नी राम भरोसे शनिवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोने के लिए चली गई। आधी रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। महिला को बिस्तर पर कांपता देख घर वालों ने आग जलाने के बाद घरेलू उपचार शुरू किया। उपचार के बाद घर वाले जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते महिला की सांसें थम चुकी थीं। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी तरह चायल क्षेत्र के मलाक मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी बच्चू लाल की पत्नी ननकी (65) को ठंड लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते कि इससे पहले उसकी सांसें थम गईं। बताते चलें की बीते सात दिनों से गलन भरी ठंड ने विकराल रूप धारण कर रखा है। कातिल बनी ठंड की चपेट में आने से लोग काल के गाल में समा रहे हैं। पखवारे भर में ठंड के कारण दोदर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन से दोपहर धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें