जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप चोरी करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। 13.55 लाख रुपये ज्यादा की स्टांप चोरी करने पर प्रशासन ने भूमि को कुर्क कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के परास निवासी हसन ने वर्ष 2019 में अजुहा कस्बे की गाटा संख्या 444/747 क्रय किया था।
हसन ने भूमि का बैनामा उपनिबंधक कार्यालय सिराथू में कराया था। एसडीएम सिराथू विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्री के दौरान हसन ने 13,55,640 रुपये का स्टांप कम लगाया था। जांच में स्टांप चोरी पकड़ी जाने पर आरोपी को कई मर्तबा नोटिस जारी किया गया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। नतीजतन मंगलवार को मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि कुर्क कर ली गई। साथ ही आरोपी हसन को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।