फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर हाउस में फुंका 10 एमवी का ट्रांसफार्मर, 50 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
10 mv transformer blew in power house, lights of 50 villages went off - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पॉवर हाउस में लगे 10-10 एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक बुधवार की रात फुंक गया। ऐसे में अब एक ट्रांसफार्मर के जरिए ही 50 गांवों के लोगों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार ओवरलोडिंग के कारण बचा हुआ दूसरा ट्रांसफार्मर भी किसी भी समय फुंक सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 50 गांवों के लोगों के सामने बिजली का संकट आ सकता है।
विज्ञापन

सरायअकिल पॉवर हाउस में कस्बा, मंझनपुर, कृषि, पुरखास, जलनिगम और नेवादा फीडर हैं। जहां पर 10-10 एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों के जरिए तीन-तीन फीडरों को विद्युत आपूर्ति की जाती थी। बुधवार की रात 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके में बिजली का संकट पैदा हो गया है। हालांकि, उपकेंद्र के जिम्मेदार छह फीडरों में रोस्टर बनाकर आपूर्ति करा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि ओवरलोड के चलते कभी भी बचा हुआ एक ट्रांसफार्मर भी फुंक सकता है। अगर यह ट्रांसफार्मर फुंका तो इलाके के 50 गांवों में बिजली का संकट खड़ा हो सकता है।
पिछले वर्ष ही लगवाए गए थे दोनों ट्रांसफार्मर
पॉवर हाउस में 10-10 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर पिछले वर्ष ही लगवाए गए थे। जिन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत ट्रांसटोन इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड मेरठ से मंगाकर लगाया गया था। इन ट्रांसफार्मरों की वारंटी भी पांच वर्ष की बताई जा रही है। बहरहाल, अधिकारियों ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए निर्माता कंपनी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस बाबत जेई अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति दी जा रही है। निर्माता कंपनी से बातचीत कर जल्द ही समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे गुल रही बत्ती
सदर कोतवाली के समीप लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की शाम फुंक गया। इसी के साथ ही मुख्यालय के कटरा नगर, चक नगर प्रथम और ओसा चौराहा समेत करीब 300 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे मुख्यालय के लोगों को बुधवार की रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बत्ती गुल होने से बृहस्पतिवार सुबह प्रभावित मोहल्लों के नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। शाम करीब पांच बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें