फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

Wed, 14 Jun 2023 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में दंपति ने बेटा पैदा करने की चाहत में किराए पर युवती को हायर किया। छह वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। प्रसव के बाद बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा। विरोध किया तो छोड़कर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में कब्रिस्तान में बच्ची को जन्म देने वाली युवती के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी युवक ने पत्नी के साथ मिलकर बच्चे के लिए युवती की कोख किराए पर ली थी। इसके बाद युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। जब प्रसव का समय आया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।  

विज्ञापन


घटना सहावर थाना क्षेत्र के कस्बा की है। यहां की रहने वाली युवती ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी छह साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। कहा कि वह उससे एक लड़का पैदा कराना चाहता था। इसके लिए वह लगातार उसे धन और जमीन देने का लालच दे रहा था। 

यह भी पढ़ें-- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन

पत्नी गर्भधारण करने में सक्षम नहीं थी

बताया कि लड़के की चाहत पूरी न होने पर आरोपी ने लड़की को स्वीकार नहीं किया और भाग गया। युवती ने तहरीर में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक रिषिपाल एवं उसकी पत्नी सुनीता के केवल एक बेटी है, लेकिन उसकी एक लड़का होने की चाहत थी। पत्नी गर्भधारण करने में सक्षम नहीं थी। ऐसी स्थिति में युवती को लालच देकर फंसा लिया। 

यह भी पढ़ें-- अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक

 
विज्ञापन

जिंदा दफनाना चाहता था नवजात बेटी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक के द्वारा उसके कुछ वीडियो भी बना लिए। वह उसकी शादी भी नहीं होने देता था। जबकि उसके पिता शादी की बात करते थे। बताया कि जब प्रसव हुआ तो उस समय आरोपी भी वहां मौजूद था। जैसे ही उसे बेटी होने की जानकारी मिली तो वह वहां से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसके भागने के भी कुछ वीडियो बनाए हैं। बताया कि वह नवजात बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं करने दिया। 

यह भी पढ़ें-- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि युवती से दुराचार करने वाले आरोपी युवक व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें