फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोर्ट में तारीख पर गई महिला...नशे की हालत में मिली, परिवार के उड़ गए होश; घटना सुन पुलिस भी गई चाैंक

Sat, 25 Jan 2025 09:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

नशे में महिला को गंजडुंडवारा के रेलवे फाटक के पास छोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
woman - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में एक महिला नशे की स्थिति में रेलवे फाटक के पास पड़ी मिली। पुलिस ने लोगों की सूचना पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दो जहरखुरानों ने हाथरस की महिला को अलीगढ़ से अगवा किया और गंजडुंडवारा के रेल फाटक के पास सामान लूटकर महिला को छोड़ गए। गंजडुंडवारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित मंजू देवी निवासी गांव रामपुर हाथरस के पति रूम सिंह ने बताया कि मंजू शुक्रवार को अलीगढ़ कोर्ट में तारीख पर हाथरस से गई थी। दोपहर के बाद जब वह कोर्ट से बाहर आई तो दो जहरखुरानों ने उसे नशीला रुमाल सूंघाकर बेहोश कर दिया और किसी वाहन से लाकर गंजडुंडवारा के रेलवे फाटक के पास छोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि महिला के कान के कुंडल, उसके पर्स में रखी 800 रुपये की नकदी व अन्य सामान जहरखुरान लूट ले गए। रात करीब डेढ़ बजे होश आने पर उसने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी और पति को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस महिला को पहले सिढ़पुरा के अस्पताल ले गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि  महिला की शिकायत के आधार पर गंजडुंडवारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला को जहरखुरानी का शिकार हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें