फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मरीज का गलत ऑपरेशन करने पर अस्पताल सील

Sat, 25 Jan 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विनायक हॉस्पीटल को सील करने की कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चंद्रभान प्रताप का गलत ऑपरेशन करने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। पंजीकरण समाप्त हो जाने के बाद भी अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। अमांपुर के अर्जुनपुर कदीम चंद्रभान प्रताप की कनिष्ठा अंगुली टूट गई। वह दिखाने के लिए डॉ. नसीम अहमद ने उसका ऑपरेशन कर दिया। एक माह बाद हाथ में ज्यादा दर्द हुआ तो एक्सरे कराया गया तो अंगुली टूटी निकली। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने एसीएमओ डॉ. बेला रानी, डॉ. मुकेश कुमार की टीम को विनायक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की पंजीकरण अवधि समाप्त मिली। बताया गया कि जिस डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया वह शल्य चिकित्सक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें