फोटो25गंजडुंडवारा के गांव गनेशपुर में आयोजित ईद मिलन समारोह में मंचासीन सपा सांसद देवेश शाक
गंजडुंडवारा। ईद पर गनेशपुर में रविवार को ईद मिलन समारोह समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने आयोजित किया। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि त्योहार से प्रेम भाईचारा और सौहार्द का संदेश मिलता है।
सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि गनेशपुर पर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे प्रशासन डीपीआर तैयार कर रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान होगा। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि ईद प्रेम और खुशियों का पर्व है। अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष असहाब हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर वसीम वाहिद, विनय कुशवाह, प्रवीण राणा, डॉ. प्रेम सिंह शाक्य, तारिक महमूद मंसूरी, नसीम वाहिद, मुनेंद्र शाक्य, प्रांजल यादव, आफताब खान आदि मौजूद रहे।