मोहनपुरा। गांव नगला मानसिंह निवासी राकेश कुमार (42) का शनिवार को अचानक ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। शुक्रवार को चक्कर आने की शिकायत के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से बेहतर उपचार हेतु उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। इससे उनके बच्चों के पालन-पोषण में गहरा संकट आ गया है। शनिवार देर रात मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया गया।