उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार की दोपहर एक बैलगाड़ी गंगा के तेज बहाव में पलट गई। उसमें सवार पांच लोग गंगा में डूबने लगे। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास मौजूद ग्रामीणों ने महिला सहित चार को बचा लिया। जबकि, एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से घर में रोना पिटना मचा हुआ है।