फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूला दरोगाः लॉज में किराए के कमरे में रहता था, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

Thu, 23 Feb 2023 10:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में एक दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद एसपी सौरभ दीक्षित व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना सोरोजी थाना क्षेत्र की है। मूल रूप से आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के चमरोला गांव निवासी दरोगा त्रिमल सिंह (50) इसी थाने में तैनात थे। वह यहीं कासगंज रोड पर स्थित गंगा लॉज में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। बीती रात ड्यूटी के बाद वह कमरे पर गए थे।

दरोगा पंखे पर फंदे से झूल रहे थे

थोड़ी देर बाद साथी पुलिसकर्मी कमरे पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। पहले तो वह कमरा खुलने का इंतजार करते रहे। फिर आवाज लगाई। लेकिन न कमरा खुला और न कोई हरकत हुई। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। दरोगा पंखे पर फंदे से झूल रहे थे।

पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर गए

इस पर उन्होंने थाने में सूचना दी और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। उन्होंने दरोगा को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सौरभ दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया, पुलिसकर्मियों से बात करके जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दो दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें