फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छत से फायरिंग करने वाले दो आरोपी बंदूक सहित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu, 23 Feb 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। छत से फायरिंग कर पांच ग्रामीणों को घायल कर देने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बंदूक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कुम्हरौआ के मजरा म्हारी में कीचड़ हटाने के विवाद में छत से फायरिंग करने का उनके खिलाफ आरोप है। मंगलवार की सुबह कीचड़ हटाने को लेकर ग्राम म्हारी में विवाद हुआ। जिसमें छत से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। मामले में गांव निवासी सत्यवीर एवं उसके पिता मिहीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। मंगलवार की देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली की दोनों ही आरोपी कहीं जाने की फिराक में हैं और चिलकुनियां से सियपुर जाने वाले रोड पर मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि फायरिंग करने के आरोपी सत्यवीर एवं मिहीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से फायरिंग के लिए प्रयुक्त की गई बंदूक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें