फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 29 Jan 2023 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में जमीनी विवाद में युवक को गोली मार दी गई। सूचना पर एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। गोली लगने से युवक की हालत नाजुक है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते अंशुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में जमीन को लेकर हुए विवाद पर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना रविवार की रात करीब नौ बजे, सोरोंजी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है। यहां का निवासी अंशुल रात में खाना खाने के बाद घर से बाहर आया। इसी समय जमीनी विवाद को लेकर गांव के सौरभ, शिशुपाल ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा से अंशुल को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें