भारतीय समय के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.30 बजे भारत आने के लिए उसकी फ्लाइट थी। उसे यह फ्लाइट कीव एयरपोर्ट से पकड़नी थी, लेकिन कीव व आस पास के इलाके में बमबारी होने के कारण कीब का एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है और फ्लाइट नहीं चल सकी। उसके बाद बंगलौर का एक छात्र फरवीन व एक छात्रा आयशा भी है। इनकों एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया है।
अब हॉस्टल जाने के लिए नहीं मिल रही टैक्सी
इन तीनों को अपने होस्टल वापस जाने के लिए टैक्सी आदि का साधन नहीं मिल पा रहा और तीनों कीव में फंसे हुए हैं। वे घबराए हुए हैं। शोभित के पिता राजकुमार व परिजनों ने भारत सरकार से छात्र छात्राओं को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।