फोटो संख्या 24- सोरोंजी के रेलवे रोड से भट्टा की ओर जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का किया
कासगंज। तीर्थनगरी में रेलवे रोड से भट्टा की ओर जाने वाले मार्ग के दिन आखिरकार फिर गए हैं। नगर पालिका द्वारा 16.21 लाख रुपये की लागत से इस 128 मीटर लंबे और 4 मीटर चौड़े भव्य इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण करा दिया गया है। सड़क बन जाने से स्थानीय लोगों को वर्षों पुरानी जर्जर सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या से राहत मिल गई है।
क्षेत्रीय वाशिंदे लंबे समय से जर्जर खड़ंजे और जलभराव के कारण परेशान थे। नालियों का उचित प्रबंध न होने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता था। नागरिकों की मांग पर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और सड़क निर्माण को मंजूरी दी। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष ने जेई भगत सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण भी किया।