कासगंज। जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के अलग-अलग भार वर्गों में दम दिखाया। मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या रजनीकांत निर्मल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पंकज, अरुण गौतम, सुशील कुमार शर्मा, रजनीश कुमार और शीला देवी ने निभाई। जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि विजेता खिलाडी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। मंडलीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन भी राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनीश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
बालक वर्ग में ये रहे विजेता
अंडर-19 : श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज के राजदीप (45 किग्रा) और श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के देव कुशवाहा (108 किग्रा)।
अंडर-17 : श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंशुमान (45 किग्रा), विकास (50 किग्रा), दद्दा पब्लिक स्कूल के यश (55 किग्रा) और श्री गणेश इंटर कॉलेज के राम वशिष्ठ (66 किग्रा)।
अंडर-14 : श्री गणेश इंटर कॉलेज के प्रांजल मिश्रा (30 किग्रा), नवीन (50 किग्रा), एसबीएस इंटर कॉलेज के गौरव (35 किग्रा) और दद्दा पब्लिक स्कूल के प्रियांशु (50 किग्रा)।
-
बालिका वर्ग में ये रहीं विजेता
अंडर-19 : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज की बुलबुल (37 किग्रा), अन्नू (40 किग्रा), नेहा (44 किग्रा), सानिया (38 किग्रा), प्रिय (52 किग्रा) और महक सैनी (70 किग्रा)।
अंडर-17 : बेबी (36 किग्रा), तनिष्का (40 किग्रा), शीतल राजपूत (44 किग्रा), नंदिनी (48 किग्रा), गुड़िया (52 किग्रा) और प्रतिज्ञा (57 किग्रा)।
अंडर-14 : कनिष्क (23 किग्रा), अनन्या (27 किग्रा), कनक (32 किग्रा), नीलम (36 किग्रा) और खुशी (40 किग्रा)।