फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Crime: पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति चिन्हित कर रही पुलिस, जल्द होगी कुर्की

Wed, 26 Apr 2023 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

Kasganj Crime: एसपी केआदेश पर पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब इनकी संपत्ति चिन्हित कर रही है। जल्द संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Kasganj Crime: पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गंजडुंडवारा एवं सोरोंजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने पांचों आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति के चिन्हीकरण करने में जुटी है। जल्द ही संपत्ति की कुर्की की जाएगी।  

विज्ञापन


गंजडुंडवारा थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने जुनैद, फईम, शाह आलम निवासी मोहल्ला थोक पर बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। एक अप्रैल 2021 को मीडिया कर्मी सरवर हुसैन की बाइक चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक को बरामद किया था। कोतवाली प्रभारी ने डीएम व एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

गैंगस्टर की कार्रवाई की गई

सोरोंजी थाना प्रभारी डीके त्यागी ने शंकरपाल निवासी उर्कुरी, सोनू निवासी घटियारी ने आठ मई 2022 को अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते हुए गिरफ्तार किया। इसमें दो बंदूक, एक तमंचा एवं दो तमंचे अर्धनिर्मत तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए थे। अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर पुलिस सभी आरोपियों की संपत्ति का चिन्हीकरण कर रही है।

आरोपियों की संपत्ती की जाएगी कुर्क

एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि सोरोंजी एवं गंजडुंडवारा क्षेत्र में चोरी एवं शस्त्र फैक्टरी संचालित किए जाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। शीघ्र ही आरोपियों की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। संबंधित थाना प्रभारियों इसके लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें