फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंगनबाड़ी में सहायिका बनने का अवसर, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका के रूप में कार्य करने का सुनहरा अवसर है। विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 972 सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। पदों को भरने के लिए 23 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर थी, जिसे बाद में 23 दिसंबर और अब बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 466 पद अनारक्षित वर्ग, 259 पद पिछड़ा वर्ग और 247 पद अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित हैं। विभाग को अपेक्षित संख्या में आवेदन न मिलने के कारण महिलाओं को एक और अवसर दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने जिले की पात्र महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वो भर्ती प्रक्रिया में भाग लें और आंगनबाड़ी सहायिका बनकर महिला एवं बाल विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें