फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छज्जा तोड़ते समय ढहा लिंटर, एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक ताले सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली। भरगैन नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान का छज्जा तोड़ते समय बुधवार शाम अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। इससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया। सुधार न होने पर परिजन उन्हें गांव ले गए। जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो का उपचार जारी है।

एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर ढीपा गांव निवासी ताले सिंह (42), प्रेमचंद्र (35) पुत्र सुरेंद्र और सागर (19) पुत्र जीतपाल बुधवार को भरगैन कस्बा में जाहिद के घर मजदूरी करने आए थे।
जाहिद के मकान का छज्जा सड़क चौड़ीकरण के जद में आ रहा था। बुधवार की शाम को तीनों मजदूर मकान का छज्जा तोड़ रहे थे, इसी दौरान अचानक लिंटल भरभराकर ढह गया। अचानक मकान का लिंटर ढहने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल मजदूरों को बाहर निकाला। मकान मालिक ने तीनों को फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें गांव चंदनपुर ले गए।
गांव पहुंचने के बाद बुधवार की रात करीब 10 बजे घायल ताले सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची एटा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मकान का छज्जा तोड़ते समय लिंटर गिरने से तीन मजदूर दब गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें