फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मूर्ति विवाद में बसपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजकपूर बौद्ध ने बृहस्पतिवार को विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ फरौली गांव पहुंचे। उन्होंने मूर्ति विवाद पर ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

राजकपूर बौद्ध ने कहा कि मूर्ति विवाद के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच टकराव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज के साथ ब्राह्मण सहित अन्य वर्गों का भी समर्थन पार्टी को मिल रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सोच-समझकर मतदान करेगी और किसी भी तरह के विवाद से प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रिजवान चिश्ती, मनवीर सिंह,अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार, सोनू कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें