फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भिटौना स्थित नोवा की फैक्टरी में आईटी की छापेमारी, गेट पर खड़े कपंनी के कर्मी; कार्रवाई जारी

Wed, 11 Oct 2023 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में भिटौना स्थित नोवा की फैक्टरी में आईटी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कपंनी के कर्मी गेट पर खड़े रहे। कार्रवाई सुबह से जारी है...
विज्ञापन
UP: भिटौना स्थित नोवा घी की फैक्टरी में आईटी की छापेमारी के दौरान गेट पर खड़े कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार को नोवा की फैक्टरी में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमारी की। अधिकारी सुबह करीब सात बजे फैक्टरी पहुंचे। टीम पहुंचने के बाद किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। आने वाले कर्मचारी गेट पर ही खड़े रहे। भिटौना स्थित फैक्टरी में सुबह से कार्रवाई चल रही है। यहां डेयरी उत्पाद दूध, घी, पाउडर आदि बनाया जाता है।

विज्ञापन


स्टर्लिंग एग्रो प्राइवेट लिमिटेड डेयरी प्रोडक्ट (नोवा ब्रांड) बनाने वाली फैक्ट्री पर आयकर की टीमों ने बुधवार सुबह यहां पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री कर्मियों को फैक्ट्री में प्रवेश नहीं करने दिया। फैक्ट्री के प्रशासनिक कार्यालयों, लेखा विभाग, गोदामों में टीमों ने जांच पड़ताल की। छापे की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री गेट को बंद करके पुलिस तैनात कर दी गई।

यह भी पढ़ेंः- आगरा पहुंचे सीएम योगी: बोले- लघु उद्योग को बढ़ाएंगे आगे, इन्वेस्टर समिट में मिले हैं 38 लाख करोड़ के प्रस्ताव

विज्ञापन

स्टर्लिंग एग्रो की फैक्ट्री यहां संचालित है। जबकि उनका कार्यालय दिल्ली, ग्वालियर व अन्य स्थानों पर भी हैं। बताया गया कि सभी स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई है, लेकिन देर सायं तक चली इस कार्रवाई के बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोई जानकारी साझा नहीं की। 

पूरे दिन शहर में फैक्ट्री पर हुई छापामार कार्रवाई की कारोबारियों के बीच चर्चा रही। फैक्ट्री को सप्लाई होने वाला दूध भी फैक्ट्री में नहीं जा सका। इस फैक्ट्री की ब्रांच का ऑफिस भी आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में संचालित हैै। वहां भी आयकर विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। 

यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन व पूजन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

स्टर्लिंग एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा नोवा के नाम से डेयरी के उत्पादों को तैयार किया जाता है। जिसमें दूध, घी, मिल्क पाउडर सहित अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। आयकर विभाग की स्थानीय टीम को साथ नहीं लिया गया। बाहर के अधिकारी ही इस कार्रवाई के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें