फोटो11सोरोंजी स्थित हरि की पौड़ी। संवाद
कासगंज/सोरोंजी। आज मंगलवार को गंगा दशहरा का पर्व है। इसके लिए गंगा दशहरा तीर्थनगरी व गंगाघाटों पर दिनभर तैयारियां होती रहीं। शाम के समय से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
गंगा दशहरा पर आज तीर्थनगरी सोरोंजी की हरि की पौड़ी, लहरा गंगाघाट, इस्माइलपुर, सहवाजपुर, कादरगंज गंगाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गंगास्नान कर पुण्यलाभ अर्जित करेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा को लेकर समीक्षा की है। सीओ आंचल चौहान ने तीर्थनगरी व लहरा गंगाघाट का निरीक्षण किया।
मंदिरों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
सोरोंजी। श्री गंगा आरती सेवा समिति द्वारा 24 जून को मानस मंदिर के पास आरती वाले घाट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक गंगा पूजन एवं अभिषेक कार्यक्रम होगा। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक गंगा सहस्त्रार्चन, शाम 4 से 6 बजे तक सामूहिक गंगा लहरी पाठ, शाम 7:30 बजे गंगा जी की महा आरती उतारी जाएगी।