फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा दशहरा पर आज बंद रहेगी गल्ला मंडी

Tue, 23 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगा दशहरा पर्व पर आज सोरोंजी में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बुधवार को नवीन मंडी को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव की ओर से जारी आदेश में 24 जून को नवीन मंडी स्थल कासगंज को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। गंगा दशहरा के दौरान संभावित यातायात दबाव को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे आज मंडी में कृषि उपज लेकर न आएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें