फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घर में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग, चार नामजद सहित सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के मोहल्ला चक्रतीर्थ में पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित महिला ने चार नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला चक्रतीर्थ निवासी मीना शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 19 अक्तूबर की रात करीब 8:10 बजे सीताराम, विजय पंडित निवासी मोहल्ला मढ़ई, जुगनू निवासी मोहल्ला चौधरियान और गणेश निवासी मोहल्ला दुबे अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए।
आरोप है कि आरोपियों ने घर का सामान तोड़ डाला और टीवी चकनाचूर कर दिया। इसके बाद बाहर निकलकर उन्होंने कई राउंड फायरिंग की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पोथियों का विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। -आंचल चौहान, सदर सीओ कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें