फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विकास खंड कार्यालय में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो47उत्कर्ष,निवासी  सुनहरा। संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। भीषण गर्मी का प्रकोप अब धीरे-धीरे शुरू हो गया है। इसके साथ ही विकास खंड कार्यालय में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। परिसर में लगे आरओ वाटर कूलर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे कार्यालय आने वाले फरियादियों और दूर-दराज से आए ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों में इस बदहाल स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।कार्यालय परिसर में लगे दोनों आरओ वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। उनसे एक बूंद पानी भी नहीं निकल रहा है। इसके अतिरिक्त, परिसर में लगे नल भी या तो काम नहीं कर रहे हैं या उनमें पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है।
दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण, फरियादी और वादकारी घंटों तक कार्यालय में अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस दौरान उन्हें पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाता है। कई लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूरी में बाहर लगे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। कुछ लोग दुकानों से पानी खरीदकर पी रहे हैं। भीषण गर्मी में यह स्थिति उनकी परेशानी को और अधिक बढ़ा रही है।
विज्ञापन


लोगों की बातचीत :
ग्राम पंचायत के सचिव से मिलने ब्लॉक कार्यालय आए थे। यहां उन्हें करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन परिसर में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। मजबूरन उन्हें बाहर लगे नल से पानी पीना पड़ा। - उत्कर्ष, गांव सुनहरा
-
निजी कार्य से ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे और करीब तीन घंटे तक रुकना पड़ा, लेकिन इस दौरान पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों की शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था करनी चाहिए। - राहुल, सुल्तानपुर
विज्ञापन

-
हाल में विकास खंड कार्यालय का पदभार ग्रहण किया है। जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। - कुलदीप कुशवाह, नवागत खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें