फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गेहूं के खेत में लगी आग, छह बीघा फसल जली

विज्ञापन
फोटो61सहावर के गांव बसई में आग लगने से जली गेंहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
सहावर। गांव बसई में शुक्रवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी चमन के खेत में गेहूं की फसल पककर काटने योग्य हो गई थी। अज्ञात कारणों से फसल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे खेत में फैल गई। आसपास मौजूद किसानों ने आग बुझाने में मदद की।
प्रधान नफीस भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित किया। लेखपाल ने नुकसान का रिपोर्ट तैयार किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की ओर से डाली गई जलती बीड़ी, सिगरेट या चिंगारी के कारण हुआ हो सकता है। दमकलकर्मियों ने ट्यूबवेल और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेत जलने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें