फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा,  50 हजार का जुर्माना

Mon, 23 Jan 2023 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया। इसके बाद दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेप एंड पॉक्सो एक्ट शिखा प्रधान के न्यायालय ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


18 जून 2015 को एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही देवेंद्र, लाखन व रोशन बहला फुसला कर ले गया। उन्होंने किशोरी को घर से पैसे लाने को भी कहा। इस पर किशोरी अपने साथ 50 हजार रुपये की धनराशि भी ले गई। 

मामले में किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और उसके बयान दर्ज कराए। वहीं विवेचना के बाद पत्रावली कोर्ट में पेश की। अभियुक्त लाखन के अव्यस्क होने पर उसकी पत्रावली को किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर देवेंद्र को किशोरी से दुष्कर्म का दोषी माना। इसके बाद कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की धनराशि में से 20 हजार रुपये पीड़िता के पिता को दिए जाएंगे। 

दोषी द्वारा जुर्माने की राशि जमा न करने पर एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इस सजा में अब तक जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पैरवी की। इससे दोषी को कड़ी सजा मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें